Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भाजपा के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसनसोल स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पश्चिम बर्धमान जिले में 23 अप्रैल को पहले चरण के तहत होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है।

सभी दलों द्वारा जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसनसोल स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री की इस जनसभा को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभा में पश्चिम बर्धमान जिले की 9 विधानसभा सीटों के सभी भाजपा प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य , जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य सहित पुरुलिया और बांकुड़ा के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के समर्थक और अन्य जिलों से आए कार्यकर्ता भी सभा में शामिल हुए। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात थे।
सभा की शुरुआत में भाजपा के विभिन्न प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए राज्य की ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा और जनता से बदलाव के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचते ही पूरा पोलो मैदान “मोदी-मोदी” के नारों से गूंज उठा। उन्हें मां दुर्गा और रविंद्र नाथ टैगोर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।