Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“कुल्टी में बाहरी उम्मीदवारों की राजनीति पर बरसे डॉ. अजय पोद्दार, विकास बनाम हिंसा पर सीधा सवाल”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

“कुल्टी में बाहरी उम्मीदवारों की राजनीति पर बरसे डॉ. अजय पोद्दार, विकास बनाम हिंसा पर सीधा सवाल”

“5 साल का हिसाब जनता के सामने: डॉ. पोद्दार ने ‘श्वेत पत्र’ जारी कर गिनाए विकास कार्य”

भारतीय जनता पार्टी, कुल्टी विधानसभा

कुल्टी, दिनांक:
कुल्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बाहरी प्रत्याशी क्षेत्र में हिंसक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की जनसभा हेतु जा रही बसों को रोके जाने की घटना में भी ऐसे तत्वों की भूमिका रही है।
प्रेस वार्ता की शुरुआत में डॉ. पोद्दार ने कुल्टी की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेम और विश्वास के कारण ही पार्टी ने उन्हें पुनः प्रत्याशी बनाया है और वे क्षेत्र की सेवा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर डॉ. पोद्दार ने अपने पिछले कार्यकाल का “श्वेत पत्र (रिपोर्ट कार्ड)” प्रस्तुत करते हुए बताया कि उन्होंने विधायक निधि एवं विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के CSR फंड के माध्यम से क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए। उन्होंने दावा किया कि आसनसोल एवं पश्चिम बर्दवान जिले में उनके कार्य सबसे अग्रणी रहे हैं।
हालांकि, उन्होंने नगर निगम पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भी क्षेत्र में पेयजल, सड़क और नाली जैसी बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने विशेष रूप से 100 वर्ष पुराने सिद्धेश्वरी मंदिर में नाली निर्माण तथा सीतारामपुर छठ घाट के लिए लाखों रुपए के कार्य का उल्लेख किया, जिसे स्वीकृति मिलने के बावजूद पूरा नहीं होने दिया गया।
डॉ. पोद्दार ने कहा कि वर्तमान टीएमसी प्रत्याशी, जो निगम में डिप्टी मेयर हैं, यदि अपने पद पर रहते हुए विकास कार्य नहीं करा सके, तो जनता को उनसे भविष्य में भी कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं पार्षदों—ललन मेहरा, इंद्राणी आचार्य, सुब्रतो मिश्रा, बुबा चौधरी, श्री राम सिंह एवं पूर्व पार्षद अजीत बावरी ने भी डॉ. पोद्दार के समर्थन में अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कुल्टी की जनता बाहरी प्रत्याशी को स्वीकार नहीं करेगी और स्थानीय नेतृत्व को ही प्राथमिकता देगी।
कुल्टी विधानसभा के मीडिया प्रभारी टिंकू वर्मा ने आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन किया।
अंत में, डॉ. पोद्दार ने कुल्टी की जनता से अपील की कि वे विकास, विश्वास और स्थिरता के लिए भाजपा को समर्थन दें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के समापन पर उन्होंने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।