बंटी खान कुल्टी:कुल्टी चुनावी रणनीति: सायनी घोष का बीजेपी पर तीखा प्रहार!
कुल्टी विधानसभा में चुनावी सरगर्मी चरम पर। शनिवार शाम बराकर में तृणमूल की विशाल जनसभा। प्रत्याशी अभिजीत घटक के पक्ष में भव्य आयोजन।
मुख्य आकर्षण: राज्यसभा सांसद सायनी घोष। सयानी घोष की बीजेपी पर कटाक्ष- भाजपा “बाहरी हैं, नाबन्ना में बैठ न पाएंगे!”
“हवाई चप्पल से चढ़ेंगे दीदी ममता बनर्जी!”
हिंदू खतरे के प्रचार पर निशाना: एसआईआर में 63% हिंदू प्रभावित। विकास पर तंज- “चाय से शुरू, गाय पर अटके सरकार!” उन्होंने अभिजीत के पक्ष में कहा “कुल्टी को रोशन करना है, तो अभिजीत घटक को लाना है!”
हजारों समर्थक उपस्थित, तृणमूल को जोरदार समर्थन। जिसके बाद अभिजीत घटक ने तृणमूल के वरिष्ठ नेता अख्तर हुसैन को लेकर एक प्रेस मीट की जहां अख्तर हुसैन ने कहा कि मैंने निर्दलीय से नॉमिनेशन की थी जो मेरी भूल थी मैं चुनाव नही लड़ूंगा, मैं तृणमूल के साथ हूँ अभिजीत घटक के साथ हूँ उज्जल चटर्जी के साथ हूं,
वहीं अभजित घटक ने कुल्टी से जीतकर विधायक बनने के बाद कुल्टी के विकाश के लिए की जाने वाली पत्र की घोषणा की। जहां कुल्टी में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल, फायर बिग्रेड, रास्ता, कुल्टी सम्मेलनी हॉल का आधुनिकीकरण सहित कई विकाश कार्य शामिल हैं।










