Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी चुनावी हाई वोल्टेज के बीच आयोजित एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन अभिजीत घटक ने किया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी चुनावी हाई वोल्टेज के बीच आयोजित एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन अभिजीत घटक ने किया

कुल्टी।कुल्टी चुनावी हाई वोल्टेज के बीच कुल्टी विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत घटक ने मंगलवार शाम वार्ड-68, बराकर श्री मारवाड़ी विद्यालय के सामने मैदान में वाइट टाइगर क्लब के आयोजित एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। वहीं पार्षद पप्पू सिंह की पहली बॉल पर अभिजीत घटक बैटिंग कर उन्होंने शुभारंभ किया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने ‘तृणमूल जिंदाबाद, दीदी जिंदाबाद, अभिजीत घटक जिंदाबाद’ के जोरदार नारों से मैदान गूंजा उठा। तृणमूल कार्यकर्ता जितेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस टूर्नामेंट में घटक ने विकास के बड़े वादे दोहराते हुए कहा कि कुल्टी को और मजबूत बनाने के लिए वे कटिबद्ध हैं। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक सेल के कुल्टी ब्लॉक 2 के अध्यक्ष अमजद अंसारी, ललन सिंह, तनु मुखर्जी, सहित बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वाइट टाइगर क्लब के अभि मिश्रा, डीके सिंह, अमित राम, आकाश यादव और राजेश रवानी ने आयोजन को सफल बनाने में जी-जान लगा दी। चुनावी जोश में डूबे कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया।