बराकर बैगुनिया मोड पर कांग्रेस की चुनावी सभा मे रवि यादव ने तृणमूल ओर भाजपा को चोर संज्ञा दी.
बराकर. कुल्टी के कांग्रेस प्रार्थी रवि यादव के समर्थन मे बराकर के बैगुनिया मोड चौराहे पर पथ सभा का आयोजन किया गया, पथ सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कोंग्रेसी एवं इंटक के नेता हराधन मंडल ने की, पथ सभा को सम्बोधित करते हुवे कुल्टी के कांग्रेस प्राथी रवि यादव ने एक साथ राज्य की तृणमूल कांग्रेस ओर केंद्रीय सरकार बीजेपी पर कड़ा हमला बोला, रवि यादव ने कहा की जब पचीस वर्ष लाल ने लुटा फिर पंद्रह वर्ष तृणमूल की सरकार ने लूटने का कार्यक्रम किया, वही कुल्टी को पांच वर्ष यहाँ के बिधायक ने लूट खसोट की, आज कुल्टी मे लोग त्रस्त है, जिसका एक मात्र बिकल्प कांग्रेस पार्टी की सरकार है, आज कुल्टी मे बिकाश का कोई कार्य जनता के लिये नहीं किया गया, गली घर जब वोट के लिये जा रहे है तो सामने सड़क बदहाल, पिने के पानी किल्लत, ड्रेन की कोई ब्यवस्था तक नहीं, आसनसोल से कुल्टी मे तृणमूल के जिस प्रार्थी को टिकट दिया गया वो नगर निगम मे उप मेयर है, उसका बड़ा भाई तृणमूल की सरकार मे मंत्री है, जो कुल्टी मे आकर चुनाव लड़ने जा रहा है, उसने कुल्टी के लिये क्या किया, या जवाब कुल्टी की जनता आज मांग रही है,वही पिछले पांच वर्ष भाजपा के बिधायक रहे जो भाजपा के प्रार्थी है, उन्होंने क्या किया, सिर्फ लूटने का कार्य किया, रबी यादव एक गरीब परिवार का लड़का है, आज उसके पास चुनाव लड़ने जा कोई धन संसाधन तक नहीं है, ये दोनों लोग दोनों पार्टी कोई लोहा चोर, कोई बालू चोर, कोयला चोर, कोई गोरु चोरी करवाता है, ये जनता को फिर लूटने का कार्य करेंगे, इस लिये आप कांग्रेस को वोट दे जो आपकी हर समस्या का समाधान कर सकता है, इस पथ सभा मे कांग्रेस के नेता अधिवक्ता राजेश्वर शर्मा, जाकिर हुसैन, बाबू बनर्जी, सहित युवा मुख्य रूप से शमील होकर अपनी बातो को जनता के सामने रखा










