Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अजय पोद्दार के चुनावी होर्डिंग और पोस्टरों के साथ तोड़फोड़। भाजपा का बयान: जिला मीडिया इंचार्ज टिंकू वर्मा ने घटना की निंदा करते हुए इसे ‘लोकतंत्र का अपमान’ बताया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति (मीडिया के लिए)

 

स्थान: कुल्टी, 

कुल्टी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अजय पोद्दार के चुनावी होर्डिंग और पोस्टरों के साथ तोड़फोड़।

भाजपा का बयान: जिला मीडिया इंचार्ज टिंकू वर्मा ने घटना की निंदा करते हुए इसे ‘लोकतंत्र का अपमान’ बताया।

कुल्टी में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार के चुनावी पोस्टर फाड़े जाने पर भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रशासन से शिकायत की तैयारी।

कुल्टी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के करीब आते ही कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी के साथ-साथ तनाव भी बढ़ने लगा है। ताजा घटनाक्रम में कुल्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार के चुनावी होर्डिंग और पोस्टरों को असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़े जाने का मामला सामने आया है।

इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आसनसोल जिला मीडिया इंचार्ज सह कुल्टी विधानसभा उपाध्यक्ष टिंकू वर्मा ने इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल की राजनीति में हिंसा, खून-खराबा और विपक्षी प्रत्याशियों के बैनर-पोस्टर फाड़ना एक दुर्भाग्यपूर्ण परंपरा बनती जा रही है। डॉ. अजय पोद्दार के पोस्टर फाड़े जाने से क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है।”

श्री वर्मा ने आगे कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में इस तरह की ओछी हरकतें हार की हताशा को दर्शाती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले को लेकर चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।

Latest News

Related News