Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी मे तृणमूल सांसद, सह पुर्व क्रिकेटर यूसुफ़ पठान ने किया रोड सौ मे युवाओ का उमड़ा जन सैलाब. 

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी मे तृणमूल सांसद, सह पुर्व क्रिकेटर यूसुफ़ पठान ने किया रोड सौ मे युवाओ का उमड़ा जन सैलाब. 

कुल्टी. पश्चिम बंगाल बिधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव की तिथि ज्यो ज्यो नज़दीक आ रही है, चुनाव प्रचार मे सभी राजनीति दल चुनाव मे लगातार जन सम्पर्क के साथ बांग्ला, हिन्दी, हीरो हीरोइन, क्रिकेटर को लेकर पुरे पश्चिम बर्दवान मे प्रचार का माहोल गर्म हो रखा है इसी क्रम मे रबिवार को तृणमूल के सांसद व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने तृणमूल के प्रत्याशी अभिजीत घटक के समर्थन में कुल्टी में रोड शो किया, खुली जीप पर सवार यूसुफ पठान प्रत्याशी अभिजीत घटक के साथ कुल्टी के लाल बाजार,हसनपुरा,मस्जिदिया पार्क,स्टार चेम्बर से होते हुये कुल्टी स्टेशन तक पहुँचे,

क्रिकेटर से सांसद बने यूसुफ़ पठान को देखने के लिये पुरे रास्ते भर लोगो का जमावड़ा रहा, पुरे रास्ते बार खासकर युवाओ खेल प्रेमियों मे एक अलग उत्साह ओर जोश देखने को मिला रहा था, कोई उजे साथ सेल्फी लेने तो कोई अपने बल्ले पर ऑटो ग्राफ के लिये होड़ मची दिखी, सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुवे रोड सौ मे देखा गया, रोड शो के दौरान सैकड़ों की संख्या में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।रॉड शो के दौरान यूसुफ पठान ने कहा कि अभिजीत घटक युवा ओर कार्य करने वाला नौजवान नेता है, इसे कुल्टी से अवश्य जीत दिलाये, तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को तारीफ करते हुवे उन्होंने कहा की दिदी ने राज्य वाशियों के लिये अनेक सौगात दी है इस लिये ममता दिदी एक बार फिर चौथी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री होंगी,