Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

रूपनारायणपुर में सनसनी: बंद कमरे से बुजुर्ग महिला का सड़ा-गला शव बरामद

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

रूपनारायणपुर में सनसनी: बंद कमरे से बुजुर्ग महिला का सड़ा-गला शव बरामद

सालानपुर (बर्धमान): सालानपुर थाने के रूपनारायणपुर फाड़ी अंतर्गत उत्तरामपुर जीतपुर ग्राम पंचायत के अरविंद नगर जोड़ा मंदिर इलाके में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बंद घर से 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान प्रतिभा गुह (72) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से इस घर में अकेली रह रही थीं।
पड़ोसियों को आई तेज दुर्गंध
स्थानीय निवासी सुमित मंडल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में भारी दुर्गंध आ रही थी। शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई जानवर मरा है। शुक्रवार को दुर्गंध असहनीय हो गई। सुमित बाबू और उनकी पत्नी ने आसपास के जंगलों में जांच की। अंत में पता चला कि यह तेज गंध प्रतिभा गुह के बंद घर से आ रही है।
दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस
अनहोनी की आशंका देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर फर्श पर बुजुर्ग महिला का अत्यधिक सड़ा-गला शव पड़ा हुआ था।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतका के परिवार में किसी अन्य सदस्य के न होने के कारण पुलिस ने फिलहाल घर को सील कर ताला लगा दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Latest News