Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नियामतपुर हरिजन पाड़ा में मारपीट मामले में पुलिस का शिकंजा, छापेमारी से इलाके में हड़कंप 5 मई को हुई दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प मे 9 गिरफ्तारी के बाद, कई आरोपी घर छोड़कर फरार

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

नियामतपुर हरिजन पाड़ा में मारपीट मामले में पुलिस का शिकंजा, छापेमारी से इलाके में हड़कंप

5 मई को हुई दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प मे 9 गिरफ्तारी के बाद, कई आरोपी घर छोड़कर फरार

कुल्टी : पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित कुलटी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी क्षेत्र के हरिजन पाड़ा इलाके में 5 मई को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब तक करीब छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी के डर से घटना में शामिल कई लोग अपने घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 4 मई को विधानसभा चुनाव मतगणना के बाद भाजपा की जीत पर इलाके में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे। भाजपा कर्मी विकास रुईदास का आरोप है कि उसी दौरान इलाके के कुछ युवक — सागर रुईदास, सिदम रुईदास, मंगल रुईदास, जगत रुईदास समेत अन्य लोग भाजपा का झंडा और भगवा गुलाल लेकर पार्टी कार्यालय पहुंच गए, जबकि उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं था।
विकास रुईदास एवं रुईदास पड़ा के दर्जनों महिलाओं के मुताबिक, इस बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि अगले दिन यानी 5 मई को उक्त युवकों ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर विकास रुईदास और उसके समर्थकों पर हमला कर दिया। इस दौरान इलाके में जमकर मारपीट, तोड़फोड़ और कई मोटरसाइकिलों में नुकसान पहुंचाने की घटना भी सामने आई।
घटना की सूचना मिलते ही नियामतपुर पुलिस फाड़ी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
इधर, पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे हरिजन पाड़ा इलाके में दहशत का माहौल है। कई आरोपी और उनके परिजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। विकास रुईदास एवं रुईदास पड़ा के महिलाओं का दावा किया कि वह और उनके समर्थक निर्दोष हैं तथा केवल पार्टी की जीत की खुशी मना रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने इलाके का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस दोनों पक्षों पर समान रूप से कार्रवाई कर रही है।

Latest News