Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी के विकास के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स प्रतिबद्ध, नवनिर्वाचित विधायक अजय पोद्दार का किया सम्मान

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी के विकास के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स प्रतिबद्ध, नवनिर्वाचित विधायक अजय पोद्दार का किया सम्मान

कुल्टी: पश्चिम बर्धमान जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक श्री अजय पोद्दार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान चैंबर के सदस्यों ने विधायक को शॉल, बुके (गुलदस्ता), स्मृति चिन्ह और मिठाइयां भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई दी।
‘डबल इंजन’ सरकार में होगा कुल्टी का कायाकल्प: अजय पोद्दार
बैठक के दौरान क्षेत्र के औद्योगिक और सामाजिक विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। चैंबर के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए नवनिर्वाचित विधायक श्री अजय पोद्दार ने कहा कि नई ‘डबल इंजन’ सरकार के तहत कुल्टी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने व्यापारिक और सामाजिक उन्नति के लिए हर संभव कदम उठाने का भरोसा दिया।
व्यापारिक उन्नति के लिए चैंबर देगा पूर्ण सहयोग
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने कुल्टी के चहुंमुखी विकास और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विधायक को अपनी संस्था की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। चैंबर का मानना है कि नए नेतृत्व के साथ क्षेत्र में उद्योग और व्यापार को एक नई दिशा मिलेगी।
बैठक में यह वरिष्ठ सदस्य रहे मौजूद
इस सम्मान समारोह और महत्वपूर्ण बैठक में पश्चिम बर्धमान जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मुख्य पदाधिकारी उपस्थित थे:पवन गुटगुटिया,अध्यक्ष,अजय खैतान सचिव,संजय बजोरिया ,कार्यवाहक अध्यक्ष,सचिन बल्लोडिया,आकाश वर्मा,राजेश डोकानिया गण।