Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में अन्नपूर्णा योजना को लेकर कुल्टी में उमड़ा जनसैलाब, पहले ही दिन हजारों आवेदन जमा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में अन्नपूर्णा योजना को लेकर कुल्टी में उमड़ा जनसैलाब, पहले ही दिन हजारों आवेदन जमा

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर तेज़ गति से कार्य किया जा रहा है। चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए वादों को धरातल पर उतारने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई अन्नपूर्णा योजना को लेकर कुल्टी विधानसभा में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

रविवार को कुल्टी विधानसभा के बोरो संख्या 8, 9 एवं 10 स्थित कार्यालयों में बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने योजना के आवेदन पत्र प्राप्त किए तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले ही दिन एक हजार से अधिक आवेदन जमा हुए, जबकि दस हजार से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा महिलाओं को सम्मान एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए इस अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। महिलाओं का कहना है कि यह योजना उनके परिवार की आर्थिक मजबूती तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

कुल्टी के लोकप्रिय विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार के नेतृत्व में पूरे अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। डॉ. पोद्दार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण का जो संकल्प लिया गया है, उसे जमीनी स्तर पर सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा वंचित वर्ग की महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अभियान को सफल बनाने में भाजपा नेता टिंकू वर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर निगम कर्मियों तथा वार्ड कार्यालय के अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर महिलाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नारी शक्ति’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ यह योजना पश्चिम बंगाल की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगी।

महिलाओं, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से अन्नपूर्णा योजना का यह अभियान कुल्टी विधानसभा में एक सफल जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है।