Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

शहीद गुरु अर्जन देव की याद में राहगीरों के बीच बांटा गया ठंडा शरबत व जल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

शहीद गुरु अर्जन देव की याद में राहगीरों के बीच बांटा गया ठंडा शरबत व जल

कुल्टी। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर जी.टी. रोड स्थित मोबाइल गैलेक्सी के पास सिख समुदाय द्वारा शहीद गुरु अर्जन देव जी की स्मृति में छबील सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के बीच ठंडे जल, शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों और कई गणमान्य समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। मौके पर मौजूद गुरुवेंद्र सिंह ने बताया कि सिख समुदाय हर वर्ष गर्मी के मौसम में इस तरह के जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन करता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सिख समुदाय का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी संगठनों का आभार जताया और पूरे शिल्पांचल वासियों की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की।

Latest News