Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल में भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर’ संपन्न

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल में भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर’ संपन्न

आसनसोल। भारतीय जनता पार्टी के आसनसोल सांगठनिक जिला कार्यालय में शनिवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने किया।
शिविर में जिला प्रभारी विवेक रंगा, महासचिव अप्पू हाजरा, केशव पोद्दार, काकोली घोष, पूर्व अध्यक्ष बप्पा चटर्जी, उपाध्यक्ष आशा शर्मा तथा कृष्ण प्रसाद सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और आशीर्वाद से भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है तथा आसनसोल सांगठनिक जिला की सातों विधानसभा सीटों पर पार्टी की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता और सरकार के बीच मजबूत सेतु बनकर कार्य करें, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाएं तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा करना भी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनसंपर्क, बूथ सशक्तिकरण, सेवा कार्यों के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति समर्पण तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।