Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की वजह से ही आज वजूद में है बंगाल” : विधायक अरिजीत राय बाराबनी ब्लॉक कार्यालय में गरिमा के साथ मनाया गया ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ विधायक ने कहा— पिछली सरकारों ने दबाया इतिहास, नई पीढ़ी को जानना जरूरी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

“डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की वजह से ही आज वजूद में है बंगाल” : विधायक अरिजीत राय

बाराबनी ब्लॉक कार्यालय में गरिमा के साथ मनाया गया ‘पश्चिम बंगाल दिवस’

विधायक ने कहा— पिछली सरकारों ने दबाया इतिहास, नई पीढ़ी को जानना जरूरी

बराबानी:बाराबनी ब्लॉक प्रशासन की ओर से आज ब्लॉक कार्यालय में ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शाम 4 बजे कार्यक्रम के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाराबनी के विधायक अरिजीत राय ने पश्चिम बंगाल के गठन में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया।
विधायक अरिजीत राय ने कहा, “आज हमने माननीय प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी भाषण सुना। पश्चिम बंगाल दिवस का जो वास्तविक महत्व है, उसे इतने लंबे समय तक बंगाल के इतिहास से भुला दिया गया था। आज हम डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की दूरदर्शिता और संघर्ष की वजह से ही यह कह पा रहे हैं कि बंगाल आज बंगाल के रूप में सुरक्षित है और हम शान से बंगाल की माटी पर खड़े हैं।” उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का योगदान, उनकी लड़ाई और उनका त्याग अटूट है। आने वाले दिनों में बंगाल के हर घर और हर परिवार में इस गौरवशाली इतिहास को जानना बेहद जरूरी है।
पूर्ववर्ती व्यवस्था पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि पहले की सरकारों ने इस महत्वपूर्ण इतिहास को पूरी तरह से दबा दिया था और जनता से छिपा कर रखा था। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि वर्तमान सरकार ने इतनी सुंदर पहल करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसके लिए वे प्रशासन और सरकार को धन्यवाद देते हैं।

Latest News