बराकर में गूंजी पीएम की ‘मन की बात’, मंत्री अजय पोद्दार के क्लीनिक में जुटे लोगो ने लिया विकसित भारत का संकल्प
बराकर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय और प्रेरणादायक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर देशव्यापी उत्साह के बीच, रविवार को बराकर के पेड़ा गली क्षेत्र में भी इसका विशेष प्रसारण सुना गया। पश्चिम बंगाल राज्य के पीएचई (PHE) एवं पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री अजय पोद्दार के स्थानीय क्लीनिक में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने शिरकत की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। प्रसारण की समाप्ति के बाद स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की एक बड़ी प्रेरणा है। पीएम के विचार हर नागरिक को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्पकार्यक्रम के समापन पर वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री द्वारा दिखाए गए मार्ग और नीतियों पर चलते हुए एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय और निरंतर योगदान देंगे।इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, समाज सेवी और दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सामूहिक आयोजन को सफल बनाया।










