Kharagpur #सलुवा में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा कदम
“#सलुवा_युथ_संघ” ने बुलाई अहम बैठक, एक्साइज विभाग और ई.एफ.आर. वेलफेयर संगठन ने दिया समर्थन! सलुवा … युवा पीढ़ी को नशे की चपेट से बचाने के लिए “सलुवा युथ संघ” ने रविवार,दिनांक 5/7/2026 को नया बस्ती के सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया।इस बैठक में एक्साइज विभाग के अधिकारीगण और सलुवा के नव-गठित *भूतपूर्व ई.एफ.आर. वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन* के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।युवा संगठन द्वारा इन्हें बुलाने का मुख्य उद्देश्य था – वर्तमान में सलुवा में जिस तेजी से नए जेनरेशन के युवा ड्रग्स की लत में संलिप्त हो रहे हैं, उस पर रोकथाम के लिए अभियान चलाना। इसी को लेकर संगठन ने विभाग और संगठन से अपने ड्रग्स विरोधी अभियान में साथ देने और मदद का हाथ बढ़ाने की अपील की।अधिकारियों ने दिया पूरा समर्थन!सलुवा युथ संघ की इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारियों और भूतपूर्व ई.एफ.आर. वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों ने खुले मन से अपना समर्थन दिया। उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन भी दिया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज और युवा वर्ग को मिलकर आगे आना होगा।सभा के दौरान ली गई कुछ तस्वीरें भी साझा की गईं।










