Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मंत्री व कुल्टी विधायक का सरकारी आवास में गृह प्रवेश

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मंत्री व कुल्टी विधायक का सरकारी आवास में गृह प्रवेश

कुल्टी:पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रि की (PHE) मंत्री तथा कुल्टी के लोकप्रिय विधायक डॉ अजय पोद्दार ने आज सपरिवार कोलकाता के प्रतिष्ठित अलीपुर मिनिस्टर्स रेजिडेंस (Alipore Minister Residence) में अपने आवंटित नए सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया।इस मांगलिक अवसर पर आवास परिसर पूरी तरह से सनातन परंपरा के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही योग्य पंडितों की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार और पवित्र श्लोकों के साथ पूजा-अर्चना शुरू हुई। शास्त्रसम्मत विधि-विधान से किए गए हवन और विशेष अनुष्ठान के बीच मंत्री महोदय ने अपनी धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आहुति दी। पूजा के बाद पूरे विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर नए घर में प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न की गई।सपरिवार गृह प्रवेश करने के बाद मंत्री जी ने इस नए पड़ाव पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि यह नया आवास उनके शासकीय और जनसेवा के दायित्वों को और अधिक सुचारू रूप से निभाने का केंद्र बनेगा। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों ने भी उन्हें नए आवास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।