Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सालानपुर में तृणमूल-बीजेपी में खूनी संघर्ष, कई घायल, बाइक फूंकने का प्रयास

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सालानपुर में तृणमूल-बीजेपी में खूनी संघर्ष, कई घायल, बाइक फूंकने का प्रयास

रूपनारायणपुर:सालानपुर ब्लॉक के आछड़ा इलाके में गुरुवार देर रात तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस टकराव से पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तृणमूल के दो घायल कार्यकर्ताओं को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बीजेपी के करीब 10 कार्यकर्ताओं के सिर में चोटें आई हैं। कुछ का इलाज पीठाकियारी अस्पताल में कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को आसनसोल रेफर किया गया है।पिकअप वैन को लेकर विवादस्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत आछड़ा पंचायत के पास एक घर के सामने खड़ी दो पिकअप वैनों को लेकर हुई। देर रात इन गाड़ियों को देखकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि “इतनी रात को गाड़ी से क्या उतारा जा रहा है?” बीजेपी का आरोप है कि इस पूछताछ पर तृणमूल नेता पल्लव तिवारी और रनी तिवारी ने बंदूक व अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और रणक्षेत्र जैसी स्थिति बन गई।लाठी-डंडों से हमला, बाइक में आग लगाने की कोशिशदूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया है। तृणमूल का आरोप है कि सैकड़ों की संख्या में बीजेपी समर्थक लाठी-डंडे लेकर आए और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प के दौरान एक मोटरसाइकिल में आग लगाने का भी प्रयास किया गया। संघर्ष में तृणमूल नेता पल्लव तिवारी के सिर पर गंभीर चोट आई है। पल्लव के भाई संजय सुकुल ने दावा किया कि गाड़ी से स्कूल का सामान उतारा जा रहा था, तभी उन पर सुनियोजित हमला किया गया।पुलिस ने संभाली स्थिति, शिकायत दर्ज करने की तैयारीघटना की सूचना मिलते ही रूपनारायणपुर फाड़ी की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।बयानों की सियासतपल्लव तिवारी (TMC नेता): “बीजेपी नेता चिन्मय तिवारी के इशारे पर हमारे कार्यकर्ताओं पर हथियारों से जानलेवा हमला किया गया।”चिन्मय तिवारी (BJP नेता): “मुझ पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मैं किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ हूँ। कानून को किसी को भी अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।”प्रसेंजित पूईतुंडी (कांग्रेस नेता): “राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इलाके की शांति भंग की जा रही है।”