कुल्टी कारखाना बीएमएस की 20 सदस्य नई कमिटी का गठन, राजकिशोर अध्यक्ष उत्पल घोष बने महासचिव.
कुल्टी. कुल्टी इस्को मजदूर संघ बीएमएस के कुल्टी कारखाने की भारतीय मजदूर संघ के 20 सदस्य नई कमिटी की घोषणा, राजकिशोर कोइरी अध्यक्ष, उत्पल घोष बने महासचिव,रबिवार को कुल्टी कारखाने के समीप बीएमएस के रानीतालाब कार्यालय मे कुल्टी इस्को मजदूर संघ की कर्मी सभा एवं कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, इस साधारण कर्मी सभा मे बीएमएस के जिला सचिव मृन्मय बनर्जी, भारतीय इस्पात मजदूर सभा संघ के महा मंत्री रंजय मुखर्जी, जिला के कार्यकारी अध्यक्ष गोविन्द माजी, इसके अलावा बीएमएस के पुर्व कार्यकर्ता एवं वर्तमान कुल्टी कारखाना के 200 से अधिक कर्मी मुख्य रूप से शामिल थे, इन सभी की उपस्थिति मे नई कमिटी की घोषणा की गयी, इस दौरान बीएमएस कुल्टी के कर्मियों की ओर से आये मुख्य पदाधिकारी को मंच पर अंग वस्त्र ओर माला पहनाकर स्वागत किया गया, संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये राज्य एवं जिला अधिकारी टीम ने नई कमिटी की घोषणा की, जहा कुल्टी बीएमएस के सभी कार्यकर्ताओं ओर अधिकारियो ने इसका स्वागत किया,










