प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2026/07/26
*दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा मंडल में ट्रेन सेवाओं का विनियमन*
आसनसोल, 14 जुलाई 2026:
दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा मंडल में गुंटूर वेस्ट और मुस्ताबादा के मध्य ट्रैफिक एवं ट्रैक फिट फॉर ट्रेन रनिंग ब्लॉक के कारण 12509 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु–गुवाहाटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित फेरों में 15.07.2026, 22.07.2026 तथा 29.07.2026 को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
यह ट्रेन अपने वर्तमान मार्ग विजयवाड़ा जंक्शन – एलुरु – ताडेपल्लीगुडेम – निदादवोलु जंक्शन के स्थान पर विजयवाड़ा जंक्शन – गुडीवाड़ा जंक्शन – निदादवोलु जंक्शन मार्ग से चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय उपर्युक्त मार्ग परिवर्तन का संज्ञान लें। हुई असुविधा के लिए खेद है।
Post Views: 12










