Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बराकर में शांतिपूर्ण रथयात्रा संपन्न कराने को लेकर पुलिस व प्रबुद्ध जनों की बैठक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर में शांतिपूर्ण रथयात्रा संपन्न कराने को लेकर पुलिस व प्रबुद्ध जनों की बैठक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बराकर। आगामी 16 तारीख को आयोजित होने वाले रथयात्रा (रथपूजा) उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बराकर फाड़ी परिसर में बराकर फाड़ी प्रभारी अनजान कुमार रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई ।वही मौके पर एस आई सुमनाथ भट्टाचार्य, एएसआई अशीम चक्रबर्ती उपस्थित रहे।इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों और पूजा कमेटियों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।सुरक्षा और रूट पर हुई चर्चा बैठक के दौरान रथयात्रा के रूट, ट्रैफिक व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने पूजा कमेटियों को सरकारी नियमों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।व्यवसायी वर्ग: बेगुनिया बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंकर शर्मा,बराकर सदर अखाड़ा के सदर खलील खान,राजनीतिक भाजपा नेता सोनू चौरसिया, राजू यादव और टीएमसी कुल्टी यूथ के राजा चौधरी व अब्दुल बारीक।पूजा कमेटियां: बराकर गौरांग मंदिर कमेटी और रामनगर रथपूजा कमेटी के सदस्यगण।प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक सुर में त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Latest News