Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बंगाल-झारखंड सीमा पर मिला शव: बंगाल पुलिस ने की घेराबंदी, मैथन पुलिस ने खींचा बाहर

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बंगाल-झारखंड सीमा पर मिला शव: बंगाल पुलिस ने की घेराबंदी, मैथन पुलिस ने खींचा बाहर

बराकर। बंगाल और झारखंड की सीमा पर स्थित बराकर नदी के मनबड़िया घाट पर बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे फिल्टर प्लांट के पास नदी के बीचों-बीच एक अज्ञात युवक की लाश तैरती हुई पाई गई। शव मिलने की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते घाट पर स्थानीय लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, झारखंड ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले पश्चिम बंगाल की बराकर पुलिस फाड़ी के प्रभारी अंजन कुमार रजक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यह साफ हुआ कि नदी का उक्त हिस्सा झारखंड सरकार के क्षेत्राधिकार में आता है। इसके बाद बंगाल पुलिस ने शव की घेराबंदी कर सुरक्षा की कमान संभाली और तुरंत इसकी सूचना झारखंड की मैथन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मैथन ओपी के प्रभारी दल-बल के साथ मनबड़िया घाट पहुंचे। झारखंड पुलिस ने नदी के बीच पत्थरों में फंसे शव को बाहर निकाला, पंचनामा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया।हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिसपुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। उसने स्काई ब्लू रंग की टी-शर्ट और बरमूडा पहन रखा है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि वह कुछ समय से पानी में था। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की लिस्ट खंगाल रही है ताकि युवक की शिनाख्त की जा सके। फिलहाल मैथन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है कि यह महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।