Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 21 जुलाई की कोलकाता रैली से पहले TMC को बड़ा झटका, दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

कुल्टी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 21 जुलाई की कोलकाता रैली से पहले TMC को बड़ा झटका, दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

कुल्टी:आगामी 21 जुलाई को कोलकाता में आयोजित होने वाली शहीद स्मरण सभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस पूरी ताकत से जुट गई है। कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुकांत दास के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगातार जोरदार पथ सभाओं (नुक्कड़ सभाओं) का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में शुक्रवार की रात कुल्टी के पतियाना इलाके में एक विशाल पथ सभा का आयोजन किया गया, जो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई। इस सभा के दौरान सत्तारूढ़ दल TMC को छोड़ Ward 63 और Ward 65 के एक दर्जन से अधिक सक्रिय सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। ब्लॉक अध्यक्ष सुकांत दास ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पारंपरिक तिरंगा झंडा सौंपकर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।नेताओं ने भरी हुंकार, रैली को सफल बनाने का आह्वानपथ सभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ और युवा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी 21 जुलाई को भारी से भारी संख्या में कोलकाता पहुंचने की अपील की।इस अवसर पर अपने विचार रखने वाले मुख्य नेताओं में शामिल थे:जाकिर हुसैन युथ अध्यक्ष,इम्तियाज खान इंटक नेता ,एडवोकेट हामिद सिद्दकी ,एमडी समरुद्दीन ,बाबू बनर्जी,एमडी सिराजुल,मनीष बर्णवाल,सिराज खान, हाशन खान, सल्लउद्दीन और ज्योति र्माय बनर्जी सभा में उपस्थित थे। भारी जनसैलाब और TMC कार्यकर्ताओं के इस दलबदल से कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती दिख रही है। ब्लॉक अध्यक्ष सुकांत दास ने दावा किया कि इस बार कुल्टी से रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ता कोलकाता की शहीद सभा में हिस्सा लेने रवाना होंगे।

Latest News

Related News