Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मिडटाउन क्लब चुनाव 2026–28

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

प्रेस ब्रीफिंग

मिडटाउन क्लब चुनाव 2026–28

Team Progressive Alliance — विश्वास • पारदर्शिता • विकास

मिडटाउन क्लब चुनाव 2026–28 को लेकर Team Progressive Alliance द्वारा मिडटाउन क्लब परिसर में प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।

प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए महासचिव पद के उम्मीदवार श्री संतोष झा ने कहा कि Progressive Alliance केवल चुनाव लड़ने वाली टीम नहीं, बल्कि मिडटाउन क्लब को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान देने का संकल्प लेकर मैदान में उतरी टीम है।

उन्होंने कहा कि क्लब के पिछले वर्षों की उपलब्धियों और सदस्यों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Progressive Alliance ने पारदर्शी प्रशासन, बेहतर सुविधाएँ, आधुनिक infrastructure, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का विस्तार तथा सदस्यों और उनके परिवारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है।

उन्होंने पिछले लगभग 16 महीनों के Ad-hoc Committee के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्लब के संचालन, विकास, वित्तीय पारदर्शिता, वार्षिक गतिविधियों और सदस्य सुविधाओं को लेकर सदस्यों के बीच काफी असंतोष है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मिडटाउन क्लब का संचालन जवाबदेही, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक भावना के साथ किया जाए।

श्री संतोष झा ने कहा:

*«“हम केवल वादे करने नहीं आए हैं। हमारी टीम के पास अनुभव भी है, युवा सोच भी है और मिडटाउन क्लब को बेहतर बनाने की स्पष्ट कार्ययोजना भी है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक सदस्य को यह महसूस हो कि यह क्लब वास्तव में उसका अपना क्लब है।* ”»

Progressive Alliance के उम्मीदवार

महासचिव: श्री संतोष झा
सहायक महासचिव (AGS): श्री मानस नायक
कोषाध्यक्ष (Treasurer): श्री राजीव कुमार
खेल सचिव (Sports Secretary): श्री मिथिलेश सिंह
सांस्कृतिक सचिव (Cultural Secretary): श्री शिवेश कुमार
खाद्य एवं पेय सचिव (Food & Beverage Secretary): श्री रामवीर सिंह
पुस्तकालय सचिव (Library Secretary): श्री राजदेव कुमार
मनोरंजन सचिव (Entertainment Secretary): श्री उत्तम सरकार

कार्यकारिणी समिति सदस्य

Progressive Alliance की ओर से कार्यकारिणी समिति सदस्य के रूप में:

– श्री बिष्णु बेहेरा
– श्री देबव्रत दास
– श्री झांटु मंडल
– श्री पार्थ सारथी दास
– श्री रवि शंकर कुमार

चुनाव मैदान में हैं।

हमारी प्राथमिकताएँ

Progressive Alliance का मुख्य फोकस रहेगा:

✔ पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन
✔ क्लब infrastructure का विकास एवं आधुनिकीकरण
✔ मासिक Lucky Draw की पुनः शुरुआत
✔ बेहतर वार्षिक उपहार एवं सदस्य सुविधाएँ
✔ Swimming Pool Project को पुनः आगे बढ़ाना
✔ बच्चों एवं परिवारों के लिए शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का विस्तार
✔ Digital Midtown Club App के माध्यम से पारदर्शिता
✔ Open Gym एवं बच्चों के खेल क्षेत्र का विकास
✔ क्लब की cleanliness एवं maintenance में सुधार
✔ Smart Class, Computer Education एवं Summer Camp की शुरुआत
✔ प्रतिभावान सदस्यों एवं मेधावी बच्चों का सम्मान
✔ CSR के माध्यम से सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास

हमारा स्पष्ट संदेश

मिडटाउन क्लब को राजनीति का नहीं, प्रगति का मंच बनाना है।

Progressive Alliance का संकल्प है कि क्लब का विकास केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई दे।

हम ऐसी व्यवस्था चाहते हैं जहाँ हर सदस्य की आवाज सुनी जाए, हर निर्णय में पारदर्शिता हो और क्लब की हर सुविधा का लाभ सदस्यों एवं उनके परिवारों को मिले।

“विश्वास • पारदर्शिता • विकास”

आपका विश्वास — हमारी जिम्मेदारी।

आइए, मिलकर मिडटाउन क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ।

Team Progressive Alliance
Midtown Club Election 2026–28