देन्दुआ मोड़ पर बेकाबू ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला: भड़के लोगों का चक्काजाम,
कुल्टी:चित्तरंजन-असनसोल रोड के व्यस्त देन्दुआ मोड़ पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक (UP 61 AT 2199) ने 70 वर्षीय बुजुर्ग करुणामय दे को रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग की कमर से लेकर दाएं पैर तक का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया है। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।एंबुलेंस न मिलने पर फूटा गुस्सा, १ घंटे तक थमी रही रफ्तारहादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आरोप है कि दुर्घटना के बाद काफी देर तक न तो कोई एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस की गाड़ी आई। तड़पते बुजुर्ग को आखिरकार ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की एक गाड़ी की मदद से असनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस देरी से नाराज लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर और घेराव कर करीब एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।’नो एंट्री’ हटते ही हादसों का ‘हॉटस्पॉट’ बना देन्दुआ मोड़बाद में सलानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। स्थानीय नागरिकों ने ECL प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब 3 महीने पहले इस मोड़ से ‘नो एंट्री’ का बोर्ड हटा दिया गया था। तब से यहाँ भारी वाहनों की कतरन और बेकाबू रफ्तार के कारण रोज भीषण जाम लग रहा है और देन्दुआ मोड़ हादसों का ‘डेथ जोन’ बनता जा रहा है।










