Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

एंडाल एयरपोर्ट से TMC नेता प्रेमपाल सिंह गिरफ्तार, अवैध बालू कारोबार मामले में थी पुलिस को तलाश

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

एंडाल एयरपोर्ट से TMC नेता प्रेमपाल सिंह गिरफ्तार, अवैध बालू कारोबार मामले में थी पुलिस को तलाश
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंडाल एयरपोर्ट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता प्रेमपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रेमपाल सिंह जमुरिया के पूर्व विधायक हरे राम सिंह के बेटे हैं। उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रेमपाल सिंह के खिलाफ अवैध बालू कारोबार से जुड़े एक मामले में पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। बताया जा रहा है कि राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही वह फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इससे पहले पुलिस ने प्रेमपाल सिंह के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में कारतूस बरामद होने की बात सामने आई थी। इसके बाद मामले को लेकर पुलिस की जांच और तेज हो गई थी।
सूत्रों का दावा है कि प्रेमपाल सिंह एंडाल एयरपोर्ट के रास्ते बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को उनकी मौजूदगी की जानकारी मिली और पुलिस ने एयरपोर्ट पर उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अवैध बालू कारोबार से जुड़े आरोपों के साथ-साथ उनके खिलाफ सामने आए अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इस मामले में आगे और क्या जानकारी सामने आती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।