प्रशंसनीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित होंगे पुलिस आयुक्त डॉ. प्राणब कुमार
दुर्गापुर पुलिस आयुक्त डॉ. प्राणब कुमार का वर्ष 2026 में ‘प्रशंसनीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री पदक’ के लिए चयन किया गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पुलिस सेवा के दौरान उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, कुशल नेतृत्व और जिम्मेदारी के साथ निभाई गई भूमिका को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की यह एक महत्वपूर्ण पहचान मानी जा रही है।
डॉ. प्राणब कुमार के इस सम्मान से आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का भी गौरव बढ़ा है। उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और जनता के प्रति जिम्मेदार रवैये ने पुलिस सेवा में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उन्हें ‘मुख्यमंत्री पदक’ प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस विभाग और आम नागरिकों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
यह सम्मान उनके अब तक के समर्पित सेवाकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है










