जवाहरलाल नेहरु विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न
कोलकाता, 15 अगस्त 2026 : जवाहरलाल नेहरु विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल में शनिवार को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय को तिरंगे की पताकाओं और रंगीन सजावट से सजाया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ शक्ति पाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और भारत माता के चित्र पर शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी लोगों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।
अंत में देश की एकता-अखंडता का संकल्प लेकर कार्यक्रम का समापन हुआ।





















