Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अन्नपूर्णा योजना का पैसा न मिलने पर फूटा गुस्सा, सलानपुर BDO दफ्तर में भारी बवाल!

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

अन्नपूर्णा योजना का पैसा न मिलने पर फूटा गुस्सा, सलानपुर BDO दफ्तर में भारी बवाल!

कॉन्फ्रेंस हॉल में घुसीं आक्रोशित महिलाएं, कुर्सियाँ पलटीं; रूपनारायणपुर पुलिस ने संभाला मोर्चा

सलानपुर:अन्नपूर्णा योजना की राशि न मिलने के आरोप को लेकर क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुँच गया है। आज सलानपुर बीडीओ (BDO) कार्यालय परिसर में अचानक भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए आवेदकों ने प्रशासनिक भवन के भीतर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।कॉन्फ्रेंस हॉल में तोड़फोड़ का आरोपसूत्रों के मुताबिक, आज महिलाओं का एक समूह अचानक प्रशासनिक भवन की पहली मंजिल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जबरन दाखिल हो गया। आरोप है कि अत्यधिक गुस्से में महिलाओं ने हॉल में रखी कुर्सियों को उलट-पुलट दिया और तोड़फोड़ की कोशिश की। देखते ही देखते पूरा कार्यालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।पुलिस ने संभाला मोर्चा, दिया आश्वासनघटना की सूचना मिलते ही रूपनारायणपुर फांड़ी की पुलिस टीम भारी बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए स्पष्ट किया कि:जिन आवेदकों के नाम ‘रिजेक्ट’ (रद्द) हो चुके हैं, वे नियमों के तहत दोबारा आवेदन कर सकते हैं।जिनका आवेदन अभी ‘अंडर प्रोसेस’ (प्रक्रियाधीन) है, वे अपनी शिकायत प्रशासनिक तौर पर दर्ज करा सकते हैं।आश्वासन के बाद शांत हुआ हंगामापुलिस प्रशासन और अधिकारियों से मिले इस ठोस आश्वासन के बाद ही नाराज महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने अपना आंदोलन खत्म किया। हालांकि, इस घटना के बाद से बीडीओ कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Latest News