26 अगस्त से 2 सितंबर तक दो लोकल ट्रेनें रद्द
दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के जलेश्वर स्टेशन पर आधुनिकीकरण और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों के चलते जलेश्वर-हावड़ा और पुरी-जलेश्वर लोकल ट्रेनें 26 अगस्त से 2 सितंबर तक पूरी तरह रद्द रहेंगी।
ट्रेनों के लगातार आठ दिनों तक रद्द रहने से यात्रियों को होने वाली परेशानी के विरोध में रविवार को बेलदा रेलयात्री व नागरिक कल्याण समिति ने आवाज उठाई।
समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बेलदा स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर रेलवे से यात्रियों की परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने और ट्रेन रद्दीकरण पर पुनर्विचार करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष प्रदीप दास और सचिव रामलाल राठी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
#बेलदा #रेलसेवा #ट्रेनरद्द #रेलयात्री #दक्षिणपूर्वरेलवे #खड़गपुरडिवीजन #Jaleswar #Belda #IndianRailways #RailwayNews










