भीम आर्मी ‘भारत एकता मिशन’ की ओर से सीएमडी आफिस घेराव
सांकतोड़िया : भीम आर्मी ‘भारत एकता मिशन’ की ओर से मंगलवार को कुल्टी विधानसभा के संकतोड़िया सीएमडी आफिस का घेराव किया गया। इस दौरान सीएमडी की अनुस्पतिथि में जीएम (एच आर) को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने 15 दिनों के भीतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार भीम आर्मी की ओर से सर्वप्रथम लोग डिसरगढ़ मोड़ पर एकत्रित होकर सांकतोड़िया सीएमडी कार्यालय पहुंचे । जहां ईसीएल की नीतियों व खनन से प्रभावित स्थानीय विस्थापित परिवारों, क्षेत्रीय नागरिकों एवं एससी/एसटी कर्मचारियों की ज्वलंत समस्यायों के समाधान हेतु 5 सूत्रीय मांग पत्र ईसीएल प्रबंधन को सौपा गया।
इस दौरान ईसीएल कर्मियों को उचित पुनर्वास एवं मुआवजा के बिना एकतरफा बेदखली नोटिस पर तत्काल रोक की मांग की गई। इसके साथ ही
भू धसान क्षेत्रों में सुरक्षा एवं संपति की रक्षा,
कोयला खदान क्षेत्रों एवं गांवों में मूलभूत नागरिक सेवाओं सुविधाओं की बहाली, एससी/एसटी कर्मचारियों के बैक लॉग पदों की भर्ती एवं पदोन्नति में न्याय एवं स्थानीय एवं विस्थापित युवाओं के रोजगार में प्राथमिकता की मांग की गई।
दूसरी तरफ बंकोला एरिया अंतर्गत नीलकंठ क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को पुनर्स्थापित करने की मांग रखी गई।
प्रदेश अध्यक्ष सुशील अंबेडकर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष कन्हैया राम, संगठन मंत्री संजय हारी, ए मरांडी, दिलीप पासवान, अदिष्ट रुईदास, अरुण रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।










