Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

रानीगंज में फिर धंसी जमीन, खतरे की जद में आबादी और स्कूल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

रानीगंज में फिर धंसी जमीन, खतरे की जद में आबादी और स्कूल

रानीगंज: लगातार बारिश के बीच रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत रघुनाथचक दुषादपाड़ा इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक जमीन धंसने से हड़कंप मच गया। करीब 100 वर्गफुट क्षेत्र में लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, धंसान वाली जगह के आसपास घनी आबादी के साथ ICDS केंद्र और स्कूल भी मौजूद हैं। ऐसे में भविष्य में बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
पुरानी कोयला खदान से जुड़ा खतरा?
जानकारी के अनुसार, जिस इलाके में जमीन धंसी है, वहां ब्रिटिश काल में Bengal Coal Company की पुरानी कोयला खदान थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस दौर में अवैज्ञानिक तरीके से कोयला निकालने के बाद भूमिगत हिस्सों में पर्याप्त सैंड फिलिंग नहीं की गई, जिससे जमीन के नीचे खाली स्थान बने रह गए। बारिश के दौरान ऐसे इलाकों में जमीन धंसने की घटनाएं सामने आती रही हैं।
इससे पहले अगस्त 2023 में भी रघुनाथचक के षष्टितला इलाके में बारिश के दौरान जमीन धंसने की घटना हुई थी।
प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदनशील इलाकों की पहचान कर समय रहते सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। उनका जोर है कि प्रभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर आवश्यकतानुसार सैंड फिलिंग और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद CITU नेता हेमंत प्रभाकर ने पुलिस प्रशासन और रानीगंज BDO को लिखित शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर बैरिकेडिंग कर दी है।
बड़ा सवाल: बार-बार जमीन धंसने के बावजूद क्या प्रशासन अब रानीगंज के इन Subsidence Prone Areas का स्थायी समाधान करेगा?