Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सीतारामपुर से नियामतपुर तक ABVP की तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राएं हुए शामिल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सीतारामपुर से नियामतपुर तक ABVP की तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राएं हुए शामिल

कुल्टी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कुल्टी इकाई की ओर से बुधवार को सीतारामपुर स्टेशन से नियामतपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज नजर आया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी यात्रा में शामिल हुए और युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। सीतारामपुर से शुरू हुई यह यात्रा नियामतपुर पहुंचकर संपन्न हुई।
ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।