Andal में दामोदर नदी में युवक के डूबने से हड़कंप, दूसरे दिन भी Rescue Operation जारी
अंडाल: दामोदर नदी में नहाने के दौरान 27 वर्षीय युवक के डूबने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लापता युवक की पहचान नेपाल राय, निवासी मदनपुर रायपाड़ा, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नेपाल राय दामोदर नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
मंगलवार देर रात तक पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
बुधवार सुबह Disaster Management की 7 नंबर Battalion की Rescue Team मौके पर पहुंची। टीम द्वारा दामोदर नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक नेपाल राय का कोई पता नहीं चल पाया है।
लापता युवक की तलाश में Rescue Operation जारी है।










