ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति की मांगी दुआ
नाला रोड से बिसरा चौक होते हुए आरडीए बिल्डिंग पहुंचा जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत
राउरकेला, 26 अगस्त। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मदरसा मिफ्ताहुल उलूम की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस नाला रोड से शुरू होकर महताब रोड होते हुए बिसरा चौक पहुंचा। इसके बाद बिसरा चौक से मुख्य मार्ग होते हुए आरडीए बिल्डिंग पहुंचा, जहां देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई।
जुलूस के पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच मिठाई, बिस्किट, फल और कोल्ड ड्रिंक वितरित किए गए। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मदरसा के एमडी अनवर, मकसूद आलम, मुफ्ती सैयद मोहसिन सना-उल-मुस्तफा, महफूज खान, एमडी नसीम, आरिफ आलम, एमडी साजिद और एमडी रकीब सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कांग्रेस की ओर से मानस मल्लिक, रबी राय, एजाज अख्तर, गोपाल दास, सबीर हुसैन और खदाल सेठी शामिल हुए। बीजद की ओर से बिरेन सेनापति, एमडी शमशेर, गुड्डू सोनार और मयूर अहमद ने सहभागिता की।
केंद्रीय मुहर्रम कमेटी










