Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

घर के अंदर चल रहा था साइबर ठगी का कथित कारोबार, बाहर CCTV से निगरानी; पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

घर के अंदर चल रहा था साइबर ठगी का कथित कारोबार, बाहर CCTV से निगरानी; पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा

दुर्गापुर: घर के अंदर कंप्यूटर और लैपटॉप के जरिए कथित तौर पर साइबर ठगी का नेटवर्क चलाने और बाहर CCTV कैमरों से निगरानी रखने के आरोप में दुर्गापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर मुख्य आरोपी मुन्ना अंसारी समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के जामताड़ा का एक निवासी भी शामिल बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सोनारतरी, नईमनगर और मस्जिद महल्ला इलाके में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान मुन्ना रजक के घर से कई दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस का कहना है कि घर के बाहर लगे CCTV कैमरों के जरिए आने-जाने वालों पर नजर रखी जाती थी। पूछताछ में कथित साइबर नेटवर्क से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को शनिवार को पुलिस हिरासत की मांग के साथ दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित साइबर नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसकी पहुंच कितनी दूर तक फैली हुई है।

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर (ईस्ट) रासप्रीत सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी दुर्गापुर में साइबर ठगी के कथित मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस इस नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगालने में जुटी है।