Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आस्था का महासैलाब: गणपति के जयकारों से गूंजा बराकर, 10 दिवसीय भव्य मेले का शानदार आगाज

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आस्था का महासैलाब: गणपति के जयकारों से गूंजा बराकर, 10 दिवसीय भव्य मेले का शानदार आगाज

बालतोड़िया युवा संघ के गणेश महोत्सव में उमड़ी भारी भीड़, बंगाल सरकार के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने किया उद्घाटन

प्रशासन, रेलवे और सीबी एरिया के सहयोग से सजी उत्सव की महफिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बराकर।‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के गगनभेदी जयकारों और अपार जन-आस्था के साथ बराकर के बालतोड़िया युवा संघ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय भव्य गणेश महोत्सव का सोमवार देर शाम विधिवत आगाज हो गया। भव्य पूजा पंडाल के कपाट खुलते ही पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। विघ्नहर्ता के दर्शन और मेले का आनंद लेने के लिए पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी से नहाया मेला परिसर देर रात तक भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिइस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की। मंच पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में सीबी एरिया 12 के जीएम संजय सिंह, एसीपी (वेस्ट) शेख जावेद हुसैन, बराकर फाड़ी प्रभारी अंजान कुमार रजक और रेलवे इंस्पेक्टर हवा सिंह जाखड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत बुके और अंगवस्त्र देकर किया गया।गणेश जी से ही हर शुभ कार्य की शुरुआत: मंत्रीउद्घाटन भाषण में सूबे के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने कहा, “हमारे सनातन धर्म और संस्कृति में शादी-विवाह हो या कोई भी नया व शुभ कार्य, सबसे पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश की ही पूजा-अर्चना की जाती है। आज गणपति के जन्मोत्सव पर बराकर की पावन धरती पर इतना बड़ा और अनुशासित आयोजन देखना बेहद गर्व की बात है।” उन्होंने आयोजन स्थल पर मौजूद मातृशक्ति को विशेष रूप से प्रणाम किया और पूरी आयोजन समिति को बधाई दी।10 दिनों तक मेला संभालना किसी तपस्या से कम नहीं: वक्तामंच से वक्ताओं ने आयोजन समिति और प्रशासनिक तालमेल की सराहना करते हुए कहा कि एक या दो दिन का कार्यक्रम करना आसान है, लेकिन लगातार 10 दिनों तक इतने बड़े मेले को सहेजे और संभाले रखना किसी कठिन तपस्या से कम नहीं है। मंत्री ने साफ कहा कि यह पुलिस-प्रशासन, पत्रकार बंधुओं, सीबी एरिया प्रबंधन और रेलवे प्रशासन के सामूहिक सहयोग के बिना संभव नहीं है।सराहनीय रही आयोजन समिति की भूमिका इस पूरे महोत्सव को भव्य रूप देने और व्यवस्थाओं को सुचारू रखने में बालतोड़िया युवा संघ के अध्यक्ष पुप्पू वर्मा,उपाध्यक्ष मानिक शव, सचिव अजित तांती,महा सचिव बब्लू राम, केस्यर विकास पासवान,अजय राम सहित समिति के सभी सदस्यों और स्थानीय युवाओं की भूमिका बेहद सराहनीय रही।सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण पहले दिन हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बेहद सुगमता और शांतिपूर्ण तरीके से बप्पा के दर्शन किए।