Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान एवं ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 16.10.2026

आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान एवं ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यात्रियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में आज दिनांक:-16.10.2026 को पुरुलिया रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रियों से स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में साफ-सफाई से संबंधित सुझाव एवं प्रतिक्रियाएँ प्राप्त की गईं। यात्रियों ने इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों ने उत्साहपूर्वक ‘स्वच्छता सेल्फी’ गतिविधि में भाग लिया तथा स्टेशन एवं ट्रेनों में स्वच्छता से संबंधित अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

आद्रा मंडल यात्रियों से प्राप्त सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं के द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास की जा रहा है।

इन ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

आद्रा मंडल स्वच्छता, यात्री सहभागिता एवं बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंडल द्वारा यात्रियों एवं आमजन से रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की जाती है।

Latest News

Related News