Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

125 वर्षों की परंपरा में पहली बार भव्य आयोजन, बराकर हाटतल्ला में ‘महिषासुर मर्दिनी’ देखने उमड़ा जनसैलाब

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

125 वर्षों की परंपरा में पहली बार भव्य आयोजन, बराकर हाटतल्ला में ‘महिषासुर मर्दिनी’ देखने उमड़ा जनसैलाब

बराकर। ऐतिहासिक बराकर हाटतल्ला सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 125 वर्षों से अधिक पुरानी इस दुर्गापूजा के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सांस्कृतिक नृत्य और ‘महिषासुर मर्दिनी’ नाटक का मंचन किया गया। इस विशेष आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में आसनसोल की प्रसिद्ध ‘प्रतिमा नृत्य कला केंद्र’ की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने सजीव अभिनय, आकर्षक नृत्य और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा तथा महिषासुर के वध की पौराणिक कथा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर सचिव एवं राज्य के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ नाट्य मंचन का आनंद लिया।

125 वर्षों की गौरवशाली परंपरा में पहली बार इतने भव्य सांस्कृतिक आयोजन ने बराकर हाटतल्ला दुर्गापूजा को एक नई पहचान दी। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और भव्य प्रस्तुति के इस संगम ने क्षेत्रवासियों के बीच विशेष आकर्षण पैदा किया। आयोजन की सफलता से पूजा कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Latest News