Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*नितुरिया के परबेलिया में एक दिवसीय प्राणी विकाश शिविर का आयोजन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बंटी खान नितुरिया।नितुरिया प्रखंड के परबेलिया 3 नम्बर मैदान में पश्चिमबंगाल राज्य सरकार की योजना प्राणी विकास विभाग की ओर से एवं नितुरिया पंचायत समिति की सहयोग से एक दिवसीय प्राणी विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित थे नितुरिया पंचायत समिति के सभापति सरस्वती टुडू सोरेन, सह सभापति शांतिभूषण प्रसाद यादव, बीएलडिओ सब्यसाची राय, जिला परिषद सदस्य सरिता तुरी, कर्माध्यक्ष उज्ज्वलता हांसदा, रामा शंकर सिंह आदि सहित कई ग्रामीण। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।



इस दौरान उपस्थित नितुरिया पंचायत समिति के सह सभापति शांतिभूषण यादव ने बताया शिविर में इलाके के काफी संख्या में गाय एवं गाय के बच्चों को वैक्सीन दिया गया। साथ ही बीते दिनों हुई बच्चों में चित्रांकन प्रतियोगितामें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय हुए बच्चों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया।

Latest News