बंटी खान बराकर।सेल विकास वर्क्स, कुल्टी के कार्यपालक निदेशक राजन प्रसाद ने नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण कर फुटबॉल खेल के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित किया। मिली जनकारी के मुताबिक सेल विकास वर्क्स, कुल्टी, के सेवानिवृत व्यक्तियों द्वारा तकरीबन पिछले 6 महीने से सेल विकास वर्क्स, कुल्टी के सहयोग से नेहरू स्टेडियम में 10 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को फुटबॉल आदि खेल के लिये प्रशिक्षण देने को लेकर कार्यपालक निदेशक राजन प्रसाद ने धन्यबाद दिया।

तथा उन्होंने कहां कि सेवानिवृत होने के बाद अपना कीमती समय देकर बच्चों को खेल के प्रति आगे बढ़ाने में योगदान देने के लिये धन्यबाद देता हूं। इसी तरह आगे भी सेल विकास वर्क्स, कुल्टी मदद करते रहेगा इस अवसर पर वरिष्ठ कार्मिक प्रबन्धक जीशान आदिल तथा स्थानीय वरिष्ठ व्यक्ति व बच्चे उपस्थित थे।
Post Views: 105










