बराकर। ईस्टर्न रेलवे मेंस कॉंग्रेस के बराकर शाखा कार्यालय में टीआरडी के दो दर्जन से ज्यादा कर्मियों ने ईआर एमयू का झंडा थामा। शुक्रवार की संध्या सुब्रतो दे के नेतृत्व में बराकर ईआरएमसी कार्यालय में यूनियन के केंद्रीय नेता दसरथ ठाकुर की उपस्थिति में टीआरडी के दो दर्जन से ज्यादा कर्मियों को ईआरएमसी का झंडा थाम यूनियन में शामिल किया। इस दौरान केंद्रीय संगठन सचिव डी सी हलदर ने कहा कि ईआरएमसी के कार्यो से प्रभावित होकर इन सभी कर्मियों ने यूनियन का दामन थामा। आज रेल में कार्य करने वाले कर्मचारी की दिशा और दसा को ध्यान में रखते हुवे यूनियन इन लोगो के लिए कार्य करता है। जिससे प्रभावित होकर इन लोगो ने आज यूनियन का दामन थामा। इस दौरान शाखा अध्यक्ष भूषण दास, शाखा सचिव बिपिन कुमार, मदन झा, एमडी मोज़म्मिल , सुशील पात्रा, पिनो महतो, मनोज राय, सुप्रिया दरिजा, भीम यादव सहित कई सदशया उपस्थित थे।










