बराकर । क्षेत्र के प्राइमरी विद्यालयों का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बालतोड़िया के कैंटीन ग्राउंड मे किया गया । इस दौरान प्राइमरी विद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में जॉन के 17 स्कूलों के 275 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया । खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 66 के पार्षद अशोक पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे । इस दौरान छात्र छात्राओं ने लॉन्ग जंप ,हाय जाम ,दौड़ सहित विभिन्न तरह के खेल का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान वार्ड नंबर 66 के पार्षद अशोक पासवान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है । इससे शरीर स्वस्थ बनता है । उन्होंने कहा कि इस खेलकूद के माध्यम से ही बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा उजागर होती है और यहीं से बच्चे आगे बढ़ते हुए बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं और सफलता हासिल कर अपने स्कूल माता पिता के साथ-साथ अपने क्षेत्र का भी नाम रोशन करते हैं ।










