Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सीटू एव मुटिया मजदूर यूनियन बराकर की ओर से मई दिवस का पालन किया गया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर। एक मई महान मजदूर दिवस के अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर सब डिविजनल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन सीटू एव मुटिया मजदूर यूनियन बराकर की ओर से मई दिवस का पालन किया गया। बराकर बस स्टेंड स्थित यूनियन कार्यालय में राधा किशन यादव झंडा तोलन किया । वही बराकर मुटिया मजदूर यूनियन कार्यालय मिश्र वर्मा द्वारा झंडोतोलन कर किया। इस दौरान बराकर लखियाबाद स्थित सीटू मुटिया मजदूर यूनियन कार्यालय से मजदूरों को लेकर एक जुलुश का आयोजन किया गया। बराकर लखियाबाद से प्रारंभ होकर बराकर बस स्टेंड स्थित पार्टी कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। जुलुश में सभी कामगार श्रमिक मुटीया मजदूर श्रमजीवी पार्टी के श्रमिक नेता समर्थक शामिल थे। बराकर बस स्टेंड में जुलुश के समापन के अवसर पर माकपा के वरिष्ठ नेता सह सीटू के श्रमिक नेता सुजीत भट्टाचार्य ने श्रमिको को संबोधित करते हुवे कहा की आज एक मई महान मजदूर दिवस पर सभी मजदूरों के लिए मंगल कामना करते है। आज मजदूर अपने हित की लड़ाई के लिए संघर्ष रत है। प्रत्येक छेत्र में बिना मजदूर के कुछ भी संभव नहीं है। वही मजदूर आज एक वक्त की निवाले के मोहताज खड़े है। जिनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। अपने हक की लड़ाई के लिए आज भी इनको हाथ फैलाना पड़ रहा है। इस दौरान पार्टी के राधागोविंद राय, जायंतो मुखर्जी,सुजीत मुखर्जी,मंटू दा,बिस्वनाथ बाउरी,मनोज रजक,सुरेंद्र यादव,सुष्मिता चक्रवर्ती,राधाकिसन यादव, प्रशांतो प्रमाणिक,प्रियोनथ घोष सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल थे।