Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर आरपीएफ ने रेलवे लाइन चोरी करने के आरोप में 1 साल से फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार किया ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । बराकर आरपीएफ ने रेलवे लाइन चोरी करने के आरोप में 1 साल से फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार किया ।
इस संबंध में आसनसोल रेल मंडल के बराकर आरपीएफ थाना के निरीक्षक प्रभारी पियूष कांति साहा ने शुक्रवार को बताया है कि लगभग एक साल पहले बराकर से रेलवे लाइन की चोरी हो गई थी । जिसका आरोपी झारखंड के चिरकुंडा सोनार डंगाल क्षेत्र के रहने वाले सबीर खान के पुत्र विक्की खान था । जो चिरकुंडा पुलिस, कुमारधुबी जीआरपी तथा बराकर आरपीएफ को लगभग एक वर्ष से चकमा दे रहा था तथा अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील भी किया था । लेकिन बराकर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके मुहल्ले मे छापामारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया और धनबाद जिला न्यायालय से दो दिन के रिमांड पर लेने के बाद चोरी में शामिल एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । जो मौजूदा समय में आभी दोनों जिला जेल में हैं । हालांकि बराकर आरपीएफ ने चोरी की रेलवे लाइन को चोरी के समय ही बरामद कर लिया था । लेकिन आरोपी रेलवे सुरक्षा बल की पकड़ से फरार चल रहा था । अंततः उस आरोपी तथा उसके सहयोगी को पकड़ लिया गया ।

Latest News