Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पंडित रघुनाथ मुर्मू की 118 वीं जयंती के मौके पर एक अनुसूचित जनजाति कार्यालय का उदघाटन किया गया,*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

नितुरिया।पश्चिम बंगाल पुरुलिया जिले के नीतूड़िया ब्लॉक स्थित जनार्दन डीह अंचल के हरमाडीह मोड़ पर ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की 118 वीं जयंती के मौके पर एक अनुसूचित जनजाति कार्यालय का उदघाटन किया गया, साथ ही उक्त कार्यालय मे पंडित रघुनाथ मुर्मू के फोटो पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गयी. इस मौके पर नीतूड़िया पंचायत समिति की सभापति सरस्वती टुडू सोरेन, सह सभापति शांतिभूषण प्रसाद यादव, सुभाष बाउरी, बाबू राम सोरेन, बाबुजान हेमब्रम, नेताई बाउरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे।ओस अवसर पर नितुरिया पंचायत समिति के सह सभापति व नितुरिया ब्लॉक अध्यक्ष शांति भूषण प्रशाद यादव ने कहा कि वह अनुसूचित जनजाति सेल के सदस्यों का काफी सुक्रगुजार हैं, की उन्होंने जनार्दन डीह अंचल के हरमा डीह मोड़ पर पंडित रघुनाथ मुर्मू के जन्मदिवस के मौके पर अनुसूचित जनजाति के कार्यालय का उद्घाटन किया है, उन्होंने कहा कि कार्यालय के काफी नजदीक एक अस्पताल है उसके अलावा आस -पास कई अनुसूचित जनजाति इलाके भी हैं, जिनको एक साथ जोड़ने का कार्य यह कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा, इसके अलावे उनके तमाम समस्याओं का भी निपटारा इस कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा यह कार्यालय आने वाले समय मे अनुसूचित जनजाति के तमाम लोगों को एक जुट करने मे अब -तक का सबसे बड़ा माध्यम बनेगा।