Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कुल्टी के पूर्व विधायक सह एडीडीए के उपाध्यक्ष उज्जवल चटर्जी ने सोमवार को सेल ग्रोथ कुल्टी वकर्स के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल के स्थानांतरण को लेकर बैठक किया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी । कुल्टी के पूर्व विधायक सह एडीडीए के उपाध्यक्ष उज्जवल चटर्जी ने सोमवार को सेल ग्रोथ कुल्टी वकर्स के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल के स्थानांतरण को लेकर बैठक किया ।
इस संबंध मे बताया जाता है कि कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स के गेट के निकट टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी ने कहा कि इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल को कारखाना के अंदर ले जाना गैरकानूनी हैं । जिसका हमलोग विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी कारखाना के अवकाश प्राप्त कमचारियों को हो रही हैं। उन्हे गेट के अंदर प्रवेश करने से पहले सीआइएसएफ द्वारा कागजात बनाया जाता हैं। जिस कारण उन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि यहां सुरक्षा को लेकर सीआइएसएफ के जवान तैनात रहते है । लेकिन इसके बावजूद कारखाना से पेड़ का चोरी होना , लोहा चोरी होना । कई तरह के सवालिया निशान खड़े करते है । जिसकी शिकायत सेल के उच्च अधिकारियों से भी की जायेगी । उन्होंने कहा की जब प्राइवेट सुरक्षा गार्ड अपनी जायज मांगों रखतें हैं । तो प्रबंधन और ठीकेदार दोनों उन्हे नौकरी से बैठाने की धमकी भी देते हैं । इस अवसर पर बैठक में पूर्व पार्षद दुलाल चक्रवर्ती, सुब्रत सिन्हा, बावन मुखर्जी, बुंबा चौधरी, चिंता सिंह समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।