Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*राधानगर रेलवे साईडिंग में स्थानीय लोगों ने नियमानुसार काम नही करने का आरोप लगाते हुए राहुल इंटरप्राइजेज के वाहनो को रोक कर प्रदर्शन किया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी।चिनाकूड़ी बाज़ार स्थित राधानगर रेलवे साईडिंग में स्थानीय लोगों ने नियमानुसार काम नही करने का आरोप लगाते हुए राहुल इंटरप्राइजेज के वाहनो को रोक कर प्रदर्शन किया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे डीपीएस मोड़ पर उक्त ट्रांस्पोर्ट के वाहनो को खड़ा कर दिया गया। सूचना पाकर नियामतपुर फांड़ी पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझने का प्रयास किया, वे अपनी मांग पर अड़े रहे। मौक़े पर बबलू टुडू, सुकू हेम्ब्रम, लाल बहादुर, बापी बाउरी, गौतम बाउरी, शाहिद भाई, उत्तम महतो, जनमंजय महता समेत काफ़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
स्थानीय बब्लू टुडु ने बताया कि करीब 23 वर्षो से यहां साईडिंग चल रहा है, जबकि यहां कार्यरत ट्रांसपोर्टर स्थानीय लोगो को साथ लेकर और सिस्टम को मानते हुए कार्य करते है, लेकिन राहुल ट्रांसपोर्ट विगत तीन महीने से पुनः कार्य शुरू करने के पश्चात नियम को ताख पर रखकर काम कर रहा है, अपने लोगो को रखकर स्थानीय लोगो को अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण इससे जुड़े स्थानीय युवको को परेशानी हो रही हैं।
स्थानीय समाजसेवी जनमंजय मेहता ने बताया कि स्थानीय युवक यहां से दो पैसा रोजगार करते है, लेकिन राहुल ट्रांसपोर्ट द्वारा इन युवकों को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है, साथ ही उक्त ट्रांसपोर्ट के वाहनों में अधिकतर ओवरलोडिंग रहता है। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रांसपोर्ट रोहित नोनिया का है, लेकिन उसकी चीना कूड़ी में मनमानी नही चलेगी, यहां के बेरोजगार युवकों को लेकर चलना ही पड़ेगा।