Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सेवा डाइगोनिसिक एंड क्लीनिक के सहयोग से नित्यानंद पोली, बरटोरिया मेन रोड के पास एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आज फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सेवा डाइगोनिसिक एंड क्लीनिक के सहयोग से नित्यानंद पोली, बरटोरिया मेन रोड के पास एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ई.एन.टी, कार्डियोलॉजी, नेत्र विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा के लिए शीर्ष विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध थे। बर्नपुर डेली मार्केट में एक दवा की दुकान, फर्स्ट केयर फार्मेसी की सहायता से मुफ्त ई.सी.जी और मुफ्त दवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान इस एनजीओ के संस्थापक एवं सचिव परमजीत सिंह जो की गुरुनानक मिशन हाई स्कूल के सिक्शक और असंसोल ज़ोनल कौंसिल फॉर स्कूल गेम्स के सचिव भी हैं, उन्होंने कहा , पिछले 1 वर्ष में यह हमारा चौथा निःशुल्क चिकित्सा शिविर है।

हमारी संस्था अपने समाज के प्रत्येक नागरिक की स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं, आज कुल 252 रोगियों ने अपना चेक-अप करवाया, और यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं। हम वर्ष के ३६५ डेज़ , 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की निःशुल्क नेत्र जांच प्रदान कर रहे हैं, जॉकी अपने आप मैं सराहनीय हैं। हमारी संस्था निःशुल्क वॉलीबॉल की कोचिंग करवा रही हैं और जल्द ही बच्चियों कि लिए निःशुल्क फुटबॉल ट्रेनिंग अकैडमी का आयोजन किया जाएगा। हमारा संगठन आने वाले समय मैं अपने समाज के लिए ऐसे और भी कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं ओलंपियन निशानेबाज कैप्टन भागीरथ समोई जी थे। कार्यक्रम के दौरान पवन गुटगुटिया (उपाध्यक्ष), कंचन मुखर्जी (पार्षद), डी माझी, एसके शर्मा, जीतेंद्र स्टीवस्तव, तिवारी जी, बिप्लब माजी, दलजीत सिंह, शार्दुल मृगेंद्र, आतिश सिन्हा, चरणजीत सिंह, रोहन सिंह और अन्य उपस्थित थे .