कुल्टी।आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत ए ए आर एफ के आह्वान पर आज सीतारामपुर स्टेशन के सामने ईआरएमयू सीतारामपुर शाखा ने एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया।
जिसमें मुख्यरूप से मौजूद थे सीतारामपुर शाखा के अध्यक्ष अब्दुल कलाम, सचिव अमरेश कुमार,पेंशन एसोसिएशन के सचिव अरूप गुप्ता,कन्वेनर पी एन प्रसाद समेत यूनियन के सैकड़ों लोग शामिल थे।
इस दौरान अमरेश कुमार ने बताया कि वर्षों से रेलवे पेंशन अवकाश के बाद कर्मचारियों को दिया जाता था किंतु केंद्र सरकार की दुर्नीति ने कर्मचारियों को इससे वंचित रखने का उपाय निकाला है। यदि अवकाश प्राप्ति के बाद कर्मियों को पेंशन नहीं दिया गया तो उनके घर का गुजारा कैसे हो पाएगा अवकाश प्राप्तकर्मी अपने इलाज के लिए या अपने जीविका पार्जन के लिए किसके आगे हाथ फैलाएंगे केंद्र सरकार लगातार निजीकरण करके सरकारी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं हम लोग इसके खिलाफ आज भूख हड़ताल का आयोजन सीतारामपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक किया है यदि जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा ऐसी मनमानी रही तो हमलोग अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ा रूप में सड़कों पर उतारेंगे और भूख हड़ताल लगातार जारी रखेंगे।



















